एबीवीपी इकाई ने किया नाहन महाविद्यालय में प्रधानाचार्य का घेराव
HNN/ नाहन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने नाहन महाविद्यालय में प्रधानाचार्य का घेराव किया गया। इकाई मंत्री पारस ठाकुर ने बताया कि महाविद्यालय परिसर में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने वॉल राइटिंग की थी जोकि उन स्थानों पर की गई थी जो दीवारें वर्षा के कारण खराब हो चुकी थी और उन दीवारों पर घास फूस भी लग चुकी थी।
विद्यार्थी परिषद ने उन दीवारों पर केवल भारत माता की जय, वंदे मातरम, जैसे राष्ट्रवादी स्लोगन लिखे थे जोकि छात्रों के मध्य राष्ट्रवादी विचारों को प्रदर्शित कर रहे थे। छात्र नेताओं ने कहा कि प्रधानाचार्य द्वारा उस वॉल राइटिंग को मिटवा दिया जाता है, जबकि पिछले कुछ वर्षों से सभी दीवारों पर घास फूस जमी रहती थी।
महाविद्यालय प्रशासन की तरफ से इन पर कोई विशेष ध्यान नहीं दिया जा रहा था और जब एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने वहां वॉल राइटिंग की तो उसे रातो रात महाविद्यालय प्रशासन की तरफ से मिटाया गया।
इससे पहले भी वॉल राइटिंग होती रहती थी लेकिन कभी मिटाई नहीं गई हम देखते हैं कि जैसे ही प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होता है तुरंत एबीवीपी की वॉल राइटिंग मिटा दी जाती है जो साफ दर्शाता है कि महाविद्यालय प्रधानाचार्य नई सरकार के समक्ष स्वयं को इस नई सरकार का हितेषी दिखाने की कोशिश कर रही है और प्रधानाचार्य ने विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं को चेतावनी से भरा नोटिस भी जारी किए जिसमें इकाई अध्यक्ष इकाई सचिव को परीक्षा में ना बैठने व उनकी कक्षा ना लगने की धमकी दे डाली जोकि नोटिस में साफ-साफ मेंशन किया गया है।
विद्यार्थी परिषद का कहना हे कि प्रधानाचार्य पद की गरिमा को कलंकित करने वाली बात है हम इसकी घोर निंदा करते हैं। प्रधानाचार्य ने मानसिक रूप से भी छात्रों को प्रताड़ित करने का कार्य किया ताकि वह सभी डर जाए। प्रधानाचार्य ने आश्वासन दिया की इकाई अध्यक्ष व इकाई सचिव को परीक्षा में बैठने दिया जाएगा। यदि ऐसा नही हुआ तो विद्यार्थी परिषद प्रधानाचार्य के तानाशाह रवैया के खिलाफ अपना मोर्चा खोलने में देरी नहीं करेगी।
