Loading...

Transfers / हिमाचल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 18 आईएएस और 16 एचएएस अधिकारियों के तबादले

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 1 Hour Ago • 1 Min Read

Transfers : हिमाचल प्रदेश सरकार ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 18 आईएएस और 16 एचएएस अधिकारियों के तबादला एवं नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस संबंध में मुख्य सचिव कमलेश कुमार पंत की ओर से अधिसूचना जारी की गई है। कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

शिमला

जारी अधिसूचना के अनुसार सलाहकार (नियामक सुधार) नई दिल्ली डॉ. अभिषेक जैन वित्तीय आयुक्त (अपील) का अतिरिक्त दायित्व भी संभालेंगे। वह पहले से प्रधान सचिव (वित्त, योजना, अर्थशास्त्र एवं सांख्यिकी तथा 20-सूत्रीय कार्यक्रम), प्रधान सचिव (जेएसवी) और प्रधान सचिव (तकनीकी शिक्षा) के पदों का कार्यभार संभाल रहे हैं। तैनाती की प्रतीक्षा कर रहे सुदेश कुमार मोक्टा को सचिव (सहकारिता) नियुक्त किया गया है। अमरजीत सिंह को सचिव (नगर एवं ग्राम नियोजन एवं आवास) बनाया गया है तथा वह सचिव (गृह) का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालते रहेंगे। तोरुल एस. रवीश को निदेशक भूमि अभिलेख, अभिषेक वर्मा को मिल्कफेड का निदेशक, अजय कुमार यादव को मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन का प्रबंध निदेशक तथा महेंद्र पाल गुर्जर को पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड में निदेशक (कार्मिक एवं वित्त) नियुक्त किया गया है।

इन आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

अतिरिक्त उपायुक्त (विकास)-सह-परियोजना निदेशक (डीआरडीए) कांगड़ा विनय कुमार अब राज्य पिछड़ा वर्ग वित्त विकास निगम कांगड़ा के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगे और शिव मोहन सिंह सैनी को इस अतिरिक्त जिम्मेदारी से मुक्त किया गया है। राहुल जैन को राज्य अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास निगम सोलन और महिला विकास निगम का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। वह डॉ. वाईएस परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी के रजिस्ट्रार तथा मानव भारती यूनिवर्सिटी सोलन के प्रशासक का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगे। दिव्यांशु सिंघल को अतिरिक्त उपायुक्त (विकास)-सह-परियोजना निदेशक (डीआरडीए) सोलन, ओम कांत ठाकुर को प्रबंध निदेशक राज्य हस्तशिल्प एवं हथकरघा निगम, गुरसिमर सिंह को प्रबंध निदेशक जनरल इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन लिमिटेड, ईशांत जसवाल को अतिरिक्त उपायुक्त (विकास)-सह-परियोजना निदेशक (डीआरडीए) ऊना, रूपिंदर कौर को अतिरिक्त उपायुक्त (विकास)-सह-परियोजना निदेशक (डीआरडीए) बिलासपुर, डॉ. राजदीप सिंह को नगर निगम सोलन का आयुक्त, प्रियांशु खाती को अतिरिक्त उपायुक्त (विकास)-सह-परियोजना निदेशक (डीआरडीए) मंडी, अंजलि गर्ग को एसडीओ (सिविल) कांगड़ा तथा चंद्र प्रकाश को एसडीओ (सिविल) मंडी नियुक्त किया गया है।

16 एचएएस अधिकारियों के भी जारी हुए तबादला आदेश

एचएएस अधिकारियों में अश्वनी कुमार को प्रोजेक्ट ऑफिसर आईटीडीपी केलांग, एकता कप्टा को अतिरिक्त निदेशक चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान शिमला, संजीव कुमार-1 को सहायक सेटलमेंट ऑफिसर अर्की, शिल्पी बेक्टा को अतिरिक्त सचिव (लोक निर्माण विभाग) नियुक्त किया गया है। वह राज्य चुनाव आयोग के सचिव का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगी। सुरजीत सिंह को अतिरिक्त उपायुक्त (विकास)-सह-परियोजना निदेशक (डीआरडीए) कुल्लू, हितेश आजाद को सहायक सेटलमेंट ऑफिसर शिमला, सिद्धार्थ आचार्य को एचआरटीसी का कार्यकारी निदेशक, सन्नी शर्मा को एसडीओ (सिविल) कुपवी, नरेश कुमार वर्मा को अतिरिक्त निदेशक लाल बहादुर शास्त्री राजकीय मेडिकल कॉलेज नेरचौक, चेत सिंह को सचिव राज्य परिवहन प्राधिकरण-सह-अतिरिक्त आयुक्त परिवहन, गौरव चौधरी को एडिशनल रजिस्ट्रार कोऑपरेटिव सोसाइटीज कांगड़ा, विश्रुत भारती को एसडीओ (सिविल) कफोटा, रमन कुमार शर्मा को एसडीओ (सिविल) फतेहपुर, अभिषेक बरवाल को एसडीओ (सिविल) घुमारवीं, पूजा अधिकारी को एसडीओ (सिविल) नगरोटा बगवां तथा अमन कुमार को एचपीएमसी का महाप्रबंधक नियुक्त किया गया है। सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार सभी अधिकारियों को शीघ्र अपने नए पदों पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Topics: