Loading...

Kullu / जुलाई 2026 के लिए वाहन पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का शेड्यूल जारी

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 6 Jul 2026 • 1 Min Read

Kullu / क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) कुल्लू ने जुलाई 2026 के लिए वाहन पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का कार्यक्रम जारी कर दिया है। निर्धारित तिथियों पर आरटीओ कुल्लू तथा विभिन्न आरएलए कार्यालयों में वाहन पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट आयोजित किए जाएंगे।

कुल्लू

आरटीओ कुल्लू की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार कार्यालय में 6, 13, 18, 23 और 28 जुलाई को वाहनों की पासिंग की जाएगी, जबकि 27 जुलाई को ड्राइविंग टेस्ट आयोजित होगा। इसके अलावा आरएलए कुल्लू में 9 जुलाई को ड्राइविंग टेस्ट निर्धारित किया गया है।

मनाली, बंजार, केलांग और उदयपुर का कार्यक्रम

आरएलए मनाली में 7 और 22 जुलाई को वाहन पासिंग तथा 8 जुलाई को ड्राइविंग टेस्ट आयोजित किया जाएगा। वहीं, आरएलए बंजार में 16 जुलाई, आरएलए केलांग में 25 जुलाई तथा आरएलए उदयपुर में 24 जुलाई को वाहन पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट एक ही दिन आयोजित किए जाएंगे। आरटीओ ने संबंधित अभ्यर्थियों और वाहन स्वामियों से निर्धारित तिथि के अनुसार कार्यालय पहुंचने की अपील की है।

Related Topics: