HNN/ शिमला
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने आज अतिरिक्त परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन सौंपा, जिसमें यूजी और पीजी के लटके परीक्षा परिणामों को जल्द से जल्द घोषित करने की मांग रखी गई है। उन्होंने कहा कि परीक्षा परिणाम समय पर घोषित न होने के कारण छात्र असमंजस की स्थिति में हैं क्योंकि रिजल्ट घोषित होने के बाद ही एडमिशन की प्रक्रिया शुरू की जा सकेगी।
उन्होंने मांग करते हुए कहा कि पिछली बार की तरह इस बार विवि प्रशासन यूजी और पीजी के परीक्षा परिणामों को आधा अधूरा घोषित न करे और छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ न करें। साथ ही उन्होंने बताया कि पीजी के प्रवेश परीक्षा के रिजल्ट आना शुरू हो चुके हैं लेकिन अभी तक विवि प्रशासन यूजी के परिणाम देने में असमर्थ साबित हुआ है। इसलिए उन्होंने कहा कि यूजी के परीक्षा परिणाम जल्द से जल्द घोषित किए जाए।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
विद्यार्थी परिषद ने कहा कि यूजी और पीजी परीक्षाओं को हुए तीन महीने से ज्यादा समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक विवि प्रशासन इन परीक्षाओं का परिणाम घोषित नहीं कर पाया है। बिना परीक्षा परिणामों के प्रवेश प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाएगी। विद्यार्थी परिषद के विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष आकाश ने कहा कि एचपीयू के अधिकारियों को छात्रों के भविष्य की चिंता नहीं है। विद्यार्थी परिषद ने विवि प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि रिजल्ट जल्द से जल्द घोषित न किये गए तो उग्र आंदोलन भी किया जा सकता है और इसका जिम्मेवार प्रशासन खुद होगा।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





