एमए राजनीतिक विज्ञान प्रथम व तृतीय सेमेस्टर का परिणाम घोषित
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने एमए राजनीतिक विज्ञान प्रथम व तृतीय सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। एमए राजनीतिक विज्ञान प्रथम वर्ष की पास प्रतिशतता 90.56 प्रतिशत रही, जबकि तृतीय वर्ष की पास प्रतिशतता 90.87 प्रतिशत रही।
उधर, विश्वविद्यालय ने शास्त्री द्वितीय वर्ष की वार्षिक परीक्षा के तहत 2 पेपरों की तिथि में बदलाव किया गया है।
इसके तहत कोर्स नंबर एसएचटी-डी-3 (मेजर/कोर 3) का पेपर अब 14 मई को सुबह के सत्र में 9 से 12 बजे तक आयोजित होगा, जबकि कोर्स नंबर एसएचटी-डी-4 (मेजर/कोर 4) का पेपर अब 16 मई को सुबह के सत्र में 9 से 12 बजे तक आयोजित होगा।