Loading...

एमपीएड में प्रवेश के लिए इस दिन होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा….

Ankita • 23 May 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) एमपीएड (फिजिकल एजुकेशन) प्रथम सैमेस्टर में प्रवेश के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा 25 मई को आयोजित करेगा।

यह जानकारी शारीरिक शिक्षा विभाग के चेयरमैन द्वारा दी गई है। उन्होंने बताया कि यह परीक्षा विश्वविद्यालय के समरहिल स्थित ग्राऊंड पर सुबह 9 बजे से शुरू होगी।

इस दौरान उम्मीदवारों को अपने साथ सभी जरूरी दस्तावेज लाने होंगे।