Loading...

एम्स दिल्ली पहुंचे राजस्थान के मुख्यमंत्री, सीएम सुक्खू का जाना कुशलक्षेम

Ankita • 31 Oct 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सोमवार शाम एम्स दिल्ली पहुंचे। उन्होंने यहां उपचाराधीन हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर से मुलाकात की और मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य के बारे में जाना।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सुखविंदर सिंह के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। मुख्यमंत्री अभी आईसीयू में हैं।

उनसे मिलने की किसी को इजाजत नहीं है। बता दें स्वास्थ्य बेहतर होने के बावजूद गेस्ट्रोइंट्रोलॉजी विभाग के डॉक्टरों ने उन्हें निगरानी में रखा हुआ है।