HNN/ मंडी
मंडी स्थित धर्मपुर उपमंडल के तहत ग्रांम पंचायत पैहड के कौंसल गांव में चोरों ने दो घरों में सेंधमारी कर सोने-चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर लिया। शातिरों ने दिनदहाड़े घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार पैहड पंचायत के कौसल गांव निवासी जगदीश चंद व वीरी सिंह के घर पर चोरी की यह वारदात पेश आई है।
गाड़ी में सवार होकर तीन लोग एलइडी बेचने के बहाने घर में घुस गए। इस दौरान जैसे ही दोनों परिवार के सदस्य पशुओं को चारा डालने के लिए गौशाला गए तो आरोपियों ने इसका फायदा उठाकर घर में सेंधमारी कर डाली। आरोपियों ने जगदीश चंद्र के घर से सोने के 4 जोड़ी अंगूठी, 4 चेन, नथ, मांग टीका, गले का रानी हार, किट्टी सेट, क्लिप उड़ा लिए।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
इसके अलावा वीरी सिंह के घर से सोने का किट्टी सेट, 2 जोड़ी कांटे, 1 रानी हार, कान की बाली 4 जोड़ी, नाक की तीली 4 जोड़े और 4 जोड़े बच्चे के हाथ के कंगन लेकर फरार हो गए। उधर, खबर की पुष्टि करते हुए डीएसपी सरकाघाट कुलदीप ने बताया कि घरों से 35 लाख रुपए के आभूषण चोरी हुए है। बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group