Loading...

एलपीजी गैस कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं के चूल्हे, पाइप व रेगुलेटर की होगी जांच

Ankita • 29 Oct 2023 • 1 Min Read

उपभोक्ताओं को चुकाने होंगे इतने रुप…..

HNN/ शिमला

एलपीजी गैस कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं के गैस चूल्हे पाइप, रेगुलेटर की जांच होगी। जांच के दौरान कंपनी के स्टाफ को 236 रुपए देना होगा। बता दें कि पूर्व में यह सुरक्षा जांच दो साल बाद होती थी, लेकिन अब यह पांच साल बाद हो रही है। जिन उपभोक्ताओं के पांच साल हो चुके हैं, उनके पास कंपनी प्रतिनिधि पहुंचेंगे और जांच पड़ताल करेंगे।

इसके बाद अब यह काम शुरू हुआ है। कंपनी से इस आशय के लेटर भी दिए गए हैं। पहले 2 साल का समय होता था, अब 5 साल का समय हो गया है। इसलिए अब पांच साल बाद जांच हो रही है। केंद्र सरकार के निर्देशानुसार सुरक्षा जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसे लेकर उपभोक्ता कंपनी प्रतिनिधि को सहयोग करें। यह उपभोक्ताओं की सुरक्षा के लिए ही किया जा रहा है।

सुरक्षा जांच में प्रतिनिधि एप के जरिए मानकों की जांच-पड़ताल करेंगे और उपभोक्ता को जागरूक करेंगे। यदि किसी भी प्रकार की कमी होगी तो उसे बदलने का आग्रह किया जाएगा ताकि भविष्य में कोई किसी भी प्रकार की अनहोनी का खतरा कम हो सके। हिमाचल में एलपीजी उपभोक्ता कई बार गलत तरीके से गैस चूल्हा और सिलिंडर रखते हैं। इसके साथ गैस रेगुलेटर और पाइप का भी सही इस्तेमाल नहीं करते हैं, जो गैस रिसाव का कारण बनते हैं और हादसे होते हैं।