सीएमडी नेहा भाटिया व फैक्ट्री कर्मियों ने प्रदेश की सुख शांति के लिए की गणेश वंदना
HNN/नाहन
औद्योगिक नगरी काला आम की प्रमुख फार्मा इकाई एल्जन फार्मा के द्वारा गणेश चतुर्दशी उपलक्ष्य में गणपति उत्सव धूमधाम से मनाया गया।9 सितंबर को फैक्ट्री परिसर के मंदिर में स्थापित गणपति की मूर्ति का वीरवार को।फार्मा की सीएमडी नेहा भाटिया के द्वारा श्रृंगार किया गया। इस दौरान फ़ैक्ट्री कर्मी रोहित शर्मा सहित अन्य कर्मचारियों ने गणपति वंदना के साथ भजन कीर्तन भी किया।

गणेश पूजन के दौरान कंपनी के दूसरे सीएमडी संजीव भाटिया भी मुख्य।रूप से मौजूद रहे।
बड़ी बात तो यह है कि इस दौरान हा भाटिया के द्वारा फैक्ट्री के कर्मचारियों को सनातन धर्म के महत्व के साथ-साथ सामाजिक कुरीतियों के बारे में भीजागरूक किया गया।
उन्होंने कहा कि युवाओं को अपने कर्म के साथ-साथ भक्ति में भी सरोवर होना चाहिए ताकि मन शांत रहे और सामाजिक कुरीतियों से दूरी बनी रहे।गणेश पूजन के साथ-साथ सभी फैक्ट्री कर्मियों के द्वारा प्रदेश में सुख। शांति और भाईचारा बना रहे।इसकी प्रार्थना भी की गई। हा भाटिया ने बताया कि सत्रह तारीख को गणेश विसर्जन।किया जाएगा। मूर्ति विसर्जन से पहले प्रसाद वितरण का आयोजन भी किया जाएगा।

