एशियन पैरा गेम्स में मंडी के हवलदार अजय कुमार ने जीता सिल्वर मेडल
HNN/ मंडी
जिला मंडी नगवाईं के हवलदार अजय कुमार ने भारत के लिए रजत पदक जीता है। बता दें यह मेडल अजय ने चीन में चल रही एशियन पैरा गेम्स में हासिल किया है। एशियन पैरा गेम्स की 400 मीटर स्पर्धा में उन्होंने एक टांग के बल पर दूसरा स्थान हासिल किया।
बता दें कि अजय एक फौजी रहे हैं और दुश्मनों की बिछाई माइंस का शिकार हो गए थे और उनकी टांग चली गई थी। मगर उन्होंने हार नहीं मानी और वह अपने हौसलों की उड़ान से देश का नाम ऊंचा कर रहे हैं।
उनकी इस जीत पर पीएम मोदी और केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने अजय को बधाई दी है। मंडी के सपूत ने एशियन पैरा गेम्स में सिल्वर मेडल हासिल कर हिमाचल प्रदेश का नाम भी देश में ऊंचा किया है।