Loading...

एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीतने वाली खिलाड़ियों का धर्मशाला पहुंचने पर ढोल नगाड़ों के साथ हुआ स्वागत

Ankita • 12 Oct 2023 • 1 Min Read

HNN/ धर्मशाला

पुष्पा और ज्योति का आज का धर्मशाला में ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया गया। हांगझोऊ एशियाई खेलों में कबड्डी में भारतीय टीम ने 7 अक्तूबर को स्वर्ण पदक जीता था। प्रदेश के लिए बड़े वर्ग की बात है कि देश का 100वां पदक दिलाने में हिमाचल के खिलाड़ियों को योगदान रहा है।

जानकारी के मुताबिक, साई के नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की पुष्पा ओर ज्योति ने भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता है। बता दें कचहरी अड्डा के हनुमान मंदिर में माथा टेकने के बाद खिलाड़ियों को खुली जीप में हॉस्टल तक ले जाया गया और विजय जुलूस निकाला गया।

उपायुक्त कांगड़ा भी दोनों खिलाड़ियों को बधाई देने के लिए पहुंचे।भारत की टीम में हिमाचल की पांच खिलाड़ी शामिल थीं।