अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा की पीटीए कार्यकारिणी गठित, मुनीष कुमार बने अध्यक्ष
उप मंडल बंगाणा के अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अध्यापक-अभिभावक संघ (पीटीए) की कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान मुनीष कुमार को सर्वसम्मति से पीटीए का अध्यक्ष चुना गया।
ऊना/वीरेंद्र बन्याल/हिमाचल नाऊ न्यूज।
पीटीए कार्यकारिणी के गठन का मुख्य उद्देश्य महाविद्यालय प्रशासन, शिक्षकों और अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास को बढ़ावा देना है। अध्यापक-अभिभावक संघ की सक्रिय भूमिका से विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, अनुशासन और महाविद्यालय की विभिन्न गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने में सहायता मिलेगी।
नई कार्यकारिणी से उम्मीद जताई गई कि वह महाविद्यालय के विकास, विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान और शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने के लिए सक्रियता से कार्य करेगी। पीटीए का गठन शिक्षकों और अभिभावकों को एक साझा मंच प्रदान करता है, जिससे विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए मिलकर प्रयास किए जा सकें।