Loading...

बेरी गांव की बेटी सेजल शर्मा ने हासिल किया बड़ा मुकाम, भारतीय सेना में बनीं लेफ्टिनेंट

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 51 Mins Ago • 1 Min Read

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के बंगाणा उपमंडल के गांव बेरी की होनहार बेटी सेजल शर्मा ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सेजल की इस शानदार उपलब्धि से गांव में खुशी और गर्व का माहौल है। उनकी सफलता को लेकर परिजनों, रिश्तेदारों और क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

ऊना/वीरेंद्र बन्याल

गांव बेरी निवासी मनोज कुमार की बेटी सेजल शर्मा ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि ने क्षेत्र की बेटियों के लिए भी प्रेरणा का संदेश दिया है कि दृढ़ इच्छाशक्ति और निरंतर प्रयास से बड़े से बड़ा लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

जानकारी के अनुसार, 18 अक्टूबर, रविवार को सेजल शर्मा के गांव पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। इस अवसर पर ग्रामीणों और परिजनों की ओर से उनकी उपलब्धि का जश्न मनाया जाएगा तथा उन्हें सम्मानित कर शुभकामनाएं दी जाएंगी।

सेजल शर्मा की इस उपलब्धि से गांव बेरी सहित पूरे बंगाणा क्षेत्र में गर्व और खुशी का माहौल है। उनकी सफलता ने एक बार फिर साबित किया है कि हिमाचल की बेटियां अपनी प्रतिभा, मेहनत और हौसले के दम पर देश की सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।