Loading...

एसआईयू टीम ने बाइक सवार शख्स को स्मैक सहित किया गिरफ्तार

Ankita • 5 Apr 2023 • 1 Min Read

HNN/ पांवटा साहिब

जिला सिरमौर पुलिस की एसआईयू टीम में उपमंडल पांवटा साहिब के जामनीवाला रोड़ पर एक शख्स को स्मैक सहित गिरफ्तार किया है।

टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम जामनीवाला रोड़ पर नाकाबंदी कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने तारूवाला से जामनीवाला की ओर जा रहे एक बाइक सवार (HP 17A-2126) को जांच के लिए रुकवाया।

जब पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से एक प्लास्टिक का लिफाफा बरामद हुआ। जांच के दौरान उस लिफाफे से स्मैक बरामद हुई जोकि 15.29 ग्राम पाई गई।

मामले की पुष्टि डीएसपी रमाकांत ठाकुर ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपी से मामले की पूछताछ कर रही है।