लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

एसएफआई विश्वविद्यालय इकाई ने शहीदी दिवस के उपल्क्ष पर रक्तदान शिविर का किया आयोजन

Ankita | 21 मार्च 2023 at 7:19 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

शिविर में विश्वविद्यालय के छात्रों व कर्मचारियों ने बढ़ चढ़कर लिया भाग

HNN/ नाहन

जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन में आज एसएफआई विश्वविद्यालय इकाई ने शहीदी दिवस के उपल्क्ष पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया। एसएफआई विश्वविद्यालय इकाई द्वारा 21 मार्च से लेकर 23 मार्च तक शहीद ए आजम भगत सिंह राजगुरु सुखदेव को याद करते हुए आज पहले दिन 21 मार्च को रक्तदान शिविर लगाया गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जिसमें विश्वविद्यालय के छात्रों व कर्मचारियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस मौके पर एसएफआई इकाई अध्यक्ष हरीश ने कहा कि शहीद ए आजम भगत सिंह ने इस देश की आजादी के लिए तथा साम्राज्यवादी ताकतों के खिलाफ लड़ते हुए 23 साल की उम्र में फांसी के फंदे को चूम लिया था।

हरीश ने कहा कि इस देश की आजादी में भगत सिंह राजगुरु सुखदेव का बहुत लंबा इतिहास रहा है उस इतिहास को याद करते हुए एसएफआई लगातार तीन दिन तक गतिविधियां करवाएगी। जिसमें पहले दिन आज से फाइनल रक्तदान शिविर का आयोजन किया है।

दूसरे दिन शहिद ए आजम भगत सिंह को याद करते हुए उनके जो सपने थे उनके विचारों को धरना प्रदर्शन के माध्यम से लोगों को इक्कठा किया जाएगा तथा तीसरे दिन नुक्कड़ नाटक तथा सेमिनार के माध्यम से भगत सिंह की जीवनी तथा उनके किस्सों को जनता को दिखाया जाएगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]