लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

एसएफडीए हॉल में 28 सितम्बर को सफाई मित्र सुरक्षा शिविर होगा आयोजित

NEHA | 26 सितंबर 2024 at 2:16 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

शिविर में होगा स्वास्थ्य जांच व आधार नवीनीकरण

HNN/नाहन

स्वच्छता ही सेवा अभियान-2024 के अन्तर्गत 28 सितम्बर को प्रातः 10ः00 बजे नाहन के एसएफडीए हॉल में सफाई मित्र सुरक्षा शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसमें सफाई कर्मियों की स्वास्थ्य की जांच की जाएगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group


यह जानकारी देते हुए जिला विकास अधिकारी, डीआरडीए अभिषेक मित्तल ने बताया कि इस शिविर का आयोजन जिला विकास अधिकारी, डीआरडीए तथा स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सहयोग से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उपायुक्त सिरमौर के दिशा निर्देशानुसार इस शिविर के दौरान सभी प्रतिभागियों के आधार नवीनीकरण करने के लिए आधार नवीनीकरण शिविर का भी आयोजन किया जाएगा।


उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश में 14 सितम्बर से 02 अक्तूबर, 2024 तक स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया जा रहा है। जिला सिरमौर में भी 14 सितम्बर को इस अभियान का शुभारंभ उपायुक्त सिरमौर द्वारा किया गया है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के दौरान प्रत्येक दिन स्वच्छता संबधी अलग-अलग गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]