Loading...

अष्टमी-नवमी पर त्रिलोकपुर मंदिर पहुंचे 5 हजार श्रद्धालु, 8.14 लाख रुपये चढ़ावा

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 49 Mins Ago • 1 Min Read

महामाया श्री बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में अष्टमी और नवमी पर पांच हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन कर 8 लाख 14 हजार 680 रुपये का चढ़ावा अर्पित किया। इस दौरान तीन ग्राम सोना और 1,440 ग्राम चांदी भी चढ़ाई गई। मंदिर प्रशासन के अनुसार, नवरात्रि के नौ दिनों में श्रद्धालुओं ने कुल 96 लाख 76 हजार 680 रुपये का नकद चढ़ावा अर्पित किया। नवमी तक मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या एक लाख 8,100 दर्ज की गई।

नाहन

उपायुक्त सिरमौर एवं त्रिलोकपुर मंदिर न्यास की आयुक्त प्रियंका वर्मा ने सोमवार को अष्टमी और नवमी के अवसर पर अपने परिजनों के साथ मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने हवन-यज्ञ अनुष्ठान और कन्या पूजन में भी भाग लिया। उपायुक्त ने बताया कि शारदीय नवरात्रि के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु महामाया श्री बाला सुंदरी मंदिर पहुंचकर माता का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। मंदिर न्यास की ओर से श्रद्धालुओं की संख्या और चढ़ावे का विवरण भी जारी किया गया।

अष्टमी-नवमी पर त्रिलोकपुर मंदिर पहुंचे 5 हजार श्रद्धालु, 8.14 लाख रुपये चढ़ावा

सोना और चांदी भी की गई अर्पित

मंदिर प्रशासन के अनुसार, नौ दिनों के दौरान नकद चढ़ावे के अतिरिक्त श्रद्धालुओं ने 261 ग्राम 300 मिलीग्राम सोना और 17 किलो 530 ग्राम चांदी माता के चरणों में अर्पित की। इस अवसर पर नाहन के उपमंडलाधिकारी एवं त्रिलोकपुर मंदिर न्यास के संयुक्त आयुक्त राजीव सांख्यान, मंदिर अधिकारी उपेंद्र चौहान और मंदिर न्यास के प्रभारी विजय पाल भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने मंदिर में चल रहे धार्मिक अनुष्ठानों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

पिछले वर्षों की तुलना में कम रही श्रद्धालुओं की संख्या

मंदिर प्रशासन के मुताबिक, इस बार तारा अस्त होने के कारण पिछले वर्षों की तुलना में कम श्रद्धालु नवरात्रि के दौरान दर्शन के लिए पहुंचे। पहले नवरात्र के बाद दूसरे नवरात्र से 30 अक्टूबर तक तारा अस्त रहने के चलते बधाई और बड़ी मन्नत से जुड़े कई श्रद्धालु मंदिर नहीं आए। इसके कारण श्रद्धालुओं की संख्या के साथ चढ़ावे में भी कमी दर्ज की गई। त्रिलोकपुर मंदिर में 15 दिवसीय नवरात्रि मेला 11 अक्टूबर से शुरू हुआ है और 26 अक्टूबर तक चलेगा।

Related Topics: •