Loading...

एसपीयू ने पीजी के विभिन्न विषयों के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया करी शुरू

Ankita • 23 Aug 2023 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

जिला मंडी की सरदार पटेल यूनिवर्सिटी (एसपीयू) ने शैक्षणिक सत्र 2023 के लिए पीजी के विभिन्न विषयों के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह प्रक्रिया 25 से 29 अगस्त तक आयोजित की जाएगी। यूनिवर्सिटी की प्रो. वाइस चांसलर प्रो. अनुपमा सिंह ने यह जानकारी दी।

विवि की ओर से सभी कोर्स के लिए आवेदन करने वाले छात्र छात्राओं से आग्रह किया गया है कि वह इन तिथियों को जिस विषय के लिए आवेदन किया गया है, उस दिन समय पर पहुंचें।

शेड्यूल के मुताबिक एमएससी फिजिक्स, एमए हिस्ट्री, एमबीए की काउंसलिंग 25 अगस्त को होगी। एमएससी केमिस्ट्री, एमएससी एन्वायरमेंटल साइंस की काउंसलिंग 28, एमएससी इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री, एमसीए, एमएससी बॉटनी, एमएससी जूलॉजी की काउंसलिंग 29 अगस्त को होगी।