लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

एसवीएम पांवटा स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह हुआ आयोजित

PARUL | 9 जनवरी 2024 at 3:14 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

विधायक सुखराम चौधरी ने बतौर मुख्यातिथि करी शिरकत

HNN/पांवटा साहिब

जिला सिरमौर उपमंडल पांवटा साहिब के सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में विधायक पांवटा सुखराम चौधरी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान विशिष्ट अतिथि अध्यक्ष नगर परिषद पांवटा निर्मल कौर मौजूद रही। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर किया गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

स्कूल के प्रबंधन समिति ने मुख्यातिथि को टोपी पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य कुलदीप ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। समारोह में मुख्यातिथि सुखराम चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि हिमाचल शिक्षा समिति के माध्यम से भारतीय संस्कृति को बढ़ावा दिया जाता है।

इसके साथ-साथ हर गरीब बच्चों को शिक्षा देने के साथ-साथ अच्छे संस्कार देते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों में देश भक्ति जगानी आवश्यक है, क्योंकि देश पहले है बाकी सब बाद में हैं। उन्होंने ने कहा कि बच्चों को पूरी लग्न से पढ़ाई करनी चाहिए और अपने जीवन में लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए।

मुख्यातिथि ने कहा कि नशे का कारोबार दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है जिसमें युवा पीढ़ी इसकी चपेट में आ रहा है। नशे को खत्म करने के लिए सभी को आगे आना पड़ेगा। इस वार्षिक उत्सव में मुख्यातिथि ने खेलकूद व शिक्षा के क्षेत्र में अव्वल रहने वाले बच्चों को सम्मानित किया। इस दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं ने पहाड़ी, पंजाबी, हरियाणवी गानों पर रंगारंग प्रस्तुतियां दी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]