Loading...

एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर बने पपरोला स्कूल के पुष्पराज

PARUL • 6 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/कांगड़ा

हिमाचल शिक्षा विभाग में राजकीय उत्कृष्ट माध्यमिक पाठशाला पपरोला से पुष्पराज सोनी एसोसिएट एनसीसी अधिकारी बने हैं। पुष्पराज सोनी भारतीय सेना की ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी कैम्पटी नागपुर महाराष्ट्र से लगभग डेढ़ माह की ट्रेनिंग पूरी करने के बाद लौटे हैं।

पुष्पराज अब पपरोला स्कूल में एनसीसी कैडेट को प्रशिक्षण देंगे। गौरतलब है कि स्कूलों व कॉलेजों में एनसीसी गतिविधियों को संचालित करने में एनसीसी ऑफिसर की भूमिका महत्वपूर्ण होती है।

ऐसे में एनसीसी गतिविधियों को संचालित करने वाले मानकों पर खरा उतरने वालों शिक्षकों को राष्ट्रीय स्तर पर ऑफिसर बनने के लिए प्रशिक्षण दिया जाता है। नागपुर में हुए प्रशिक्षण शिविर में देशभर से लगभग 517 एनसीसी प्रशिक्षु शामिल हुए थे।