ऑटो ने सड़क पार कर रही स्कूली छात्रा को मारी टक्कर, घायल
कार अनियंत्रित होकर नाले में गिरी, तीन लोग घायल
HNN/मंडी
जिला मंडी में उपमंडल सुंदरनगर के तहत चंडीगढ़-मनाली एनएच पर एक हादसा पेश आया है। जहां नरेश चौक के पास एक ऑटो की चपेट में आने से स्कूली छात्रा घायल हो गई। वहीं ऑटो में सवार एक अन्य स्कूली छात्र भी घायल हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, चंडीगढ़-मनाली एनएच पर नरेश चौक के पास सड़क क्रॉस कर रही एक स्कूली छात्रा ऑटो की चपेट में आ गई। वहीं ऑटो में सवार एक अन्य स्कूली छात्र भी घायल हुआ है। जिसके बाद दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए सिविल अस्पताल सुंदरनगर पहुंचाया गया।
जहां पर उनका उपचार किया जा रहा है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की पुष्टि डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण द्वारा की गई है।