ऑपरेटर ट्रेनी के 200 पदों के लिए इस दिन यहां होगा इंटरव्यू…
HNN/ मंडी
मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ( टेक्नो सिम ट्रेनिंग सर्विस) गुड़गांव, हरियाणा के द्वारा स्टूडेंट ट्रेनी (ऑपरेटर ट्रेनी) के 200 पद (केवल पुरुष )अधिसूचित किए गए हैं इन पदों के लिए साक्षात्कार आगामी 9 जून 2024 को सुबह 10 बजे उपरोजगार कार्यालय गोहर में लिया जाएगा।
इस बारे में जानकारी देते हुए प्रभारी उप रोजगार कार्यालय गोहर राकेश कुमार ने बताया कि स्टूडेंट ट्रेनीं (ऑपरेटर ट्रेनी) के इन पदों के इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि व स्थान पर उपस्थित होकर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं जिनके लिए निर्धारित शैक्षणिक की योग्यता दसवीं पास व आयु सीमा 18 वर्ष से 20 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
चयनित आवेदक को प्रतिमाह 16500 रुपए अतिरिक्त भत्ता सहित दिए जाएंगे तथा इसके अतिरिक्त अध्ययन, सामग्री ड्रेस ,अटेंडेंस ,बोनस व हेल्थ इंश्योरेंस भी जाएगी।बता दें इस साक्षात्कार हेतु किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता या अन्य मानदेय नहीं होगा। चयनित आवेदक की नियुक्ति गुड़गांव और मानेसर (हरियाणा) में की जाएगी।
इच्छुक आवेदकों को सूचित किया जाता है कि वे अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, आधार कार्ड, रिज्यूम , रोजगार पंजीकरण पत्र सहित उपरोजगार कार्यालय गोहर में साक्षात्कार हेतु उक्त नियोक्ता के समक्ष उपस्थित हो ताकि आवेदन का साक्षात्कार हो सके।