ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मंडी की कुसुम ने जीता गोल्ड मेडल
HNN/ मंडी
हिमाचल की कई बेटियां अपने प्रदेश का नाम रोशन कर रही है। वहीं अब एक बार फिर ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 200 मीटर दौड़ में प्रदेश की बेटी कुसुम ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया है।
बता दें यह ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी एथलेटिक्स चैंपियनशिप ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में आयोजित हुई। बता दें कुसुम ठाकुर जिला मंडी के बैला पंचायत की रहने वाली है।
वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी की छात्रा कुसुम ठाकुर देव बाला कामेश्वर बनयूरी के पुजारी डालू राम की बेटी हैं। कुसुम ठाकुर ने हाल ही में धर्मशाला में संपन्न इंटर काॅलेज एथलैटिक्स चैंपियनशिप में भी नए कीर्तिमान स्थापित किए थे। कुसुम खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं।