ऑस्ट्रेलिया की सेना में लेफ्टिनेंट बना हिमाचल का सुमित चांगरा
HNN/ हमीरपुर
हिमाचल प्रदेश का बेटा सुमित चांगरा ऑस्ट्रेलिया की सेना में लेफ्टिनेंट बना है। बेटे की इस उपलब्धि से परिजनों में काफी खुशी का माहौल है। बता दें सुमित चांगरा हमीरपुर जिले की ग्राम पंचायत सौर के मंसूही गांव का रहने वाला है।
सुमित चांगरा ने पहली कक्षा से पांचवी कक्षा तक की पढ़ाई दिव्या आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल भोटा में पूरी की। सुमित चांगरा ने अपनी हाई सेकेंडरी की परीक्षा ऑस्ट्रेलिया के सिडनी से पास की तथा मेकाट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग की पढ़ाई मोनाश यूनिवर्सिटी मेलबर्न से पूरी की।
इसके बाद सुमित चांगरा ने ऑस्ट्रेलिया की फौज में लेफ्टिनेंट का पद हासिल किया। बता दें सुमित चांगरा के पिता सुनील चांगरा व माता अंजना चांगरा ऑस्ट्रेलिया में ही निजी नौकरी करते हैं। सुमित चांगरा के दादा रोशन लाल ने डिप्टी रेंजर के पद पर हिमाचल में ही नौकरी की तथा दादी विमला देवी गृहणी हैं।