ओवरटेक करते हुए ट्रक की चपेट में आया स्कूटी सवार व्यक्ति, पीजीआई रैफर
HNN/ मंडी
हिमाचल में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। वाहन चालकों की लापरवाही की वजह से प्रदेश में आए दिन कई सड़क हादसे पेश आ रहे है। मामला जिला मंडी के आईटीआई चौक के समीप का है, यहां एक स्कूटी सवार ट्रक को ओवरटेक करते हुए उसकी चपेट में आ गया।
हादसे में युवक की एक टांग टूट गई है। घायल की पहचान सतपाल (57) पुत्र इंद्र सिंह गॉव बॉलनु बाग, पोस्ट ऑफिस गुटकर, तहसील बल्ह, जिला मंडी के रूप में हुई है। नेरचौक मेडिकल कॉलेज के बाद घायल को पीजीआई रैफर किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, सतपाल स्कूटी पर सवार होकर कहीं जा रहा था। इस दौरान चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर आईटीआई चौक के पास बस स्टैंड से 50 मीटर पीछे स्कूटी सवार मिल्क फेड के ट्रक को ओवरटेक करते हुए ट्रक के नीचे आ गया। ट्रक के नीचे आने से युवक की एक टांग चकनाचूर हो गई है।
हादसे के बाद घायल व्यक्ति को जोनल अस्पताल मंडी भर्ती कराया गया, जहां से इसे नेरचौक मेडिकल कॉलेज रैफर किया गया है। उसके बाद पीजीआई रैफर किया गया है। इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। सदर थाना की टीम में घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर चंद्र ने की है।