Loading...

ओवरस्पीड पर 147 वाहनों के काटे चालान, पढ़ाया नियमो का पाठ

PRIYANKA THAKUR • 24 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN / पांवटा साहिब

जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में इन दिनों सड़क दुर्घटनाओं सहित चोरी और स्नैचिंग के मामले निरंतर सामने आ रहे हैं। हालांकि पांवटा पुलिस पिछले 2 सप्ताह से ओवरस्पीड के खिलाफ एक अभियान चलाए हुए हैं। जिसके तहत पुलिस ने कुल 147 चालान किए और वाहन चालकों से 2,32,500 रुपए जुर्माना वसूला।

इतना ही नहीं पुलिस ने जगह-जगह नाकाबंदी कर यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों को यातायात नियमों का पाठ भी पढ़ाया। तो वही अब पुलिस बिना नंबर प्लेट वाले वाहन चालकों के खिलाफ एक अभियान शुरू करने जा रही है। इस अभियान के तहत पांवटा साहिब में निरंतर बढ़ती जा रही चोरी और स्नैचिंग की घटनाओं को कम किया जाएगा और इन घटनाओं को वारदात देने वाले अपराधियों को पकड़ा जाएगा।

जानकारी के अनुसार चोरी और स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम देने वाला अपराधी बिना नंबर प्लेट का उपयोग करता है जिसके चलते पुलिस उन्हें पकड़ पाने में नाकाम रहती है। पुलिस ने लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई भी यातायात नियमों की अवहेलना करते हुए पाया गया तो उस पर कड़ी कार्यवाही के साथ-साथ जुर्माना भी लगाया जाएगा।