Loading...

औद्योगिक क्षेत्र पंडोगा में उपायुक्त ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 31 Jul 2025 • 1 Min Read

ऊना के औद्योगिक क्षेत्र पंडोगा में बुधवार को वन विभाग के सौजन्य से आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में उपायुक्त जतिन लाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने बहेड़े का पौधा लगाकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और हर व्यक्ति से साल में कम से कम एक पौधा लगाने की अपील की।

ऊना/वीरेंद्र बन्याल

पर्यावरण संरक्षण में सबकी भागीदारी जरूरी
उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि पर्यावरण हमारी साझा धरोहर है और इसकी सुरक्षा सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी देखभाल और उन्हें बड़ा करने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन औद्योगिक क्षेत्रों में हरियाली बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत है।

600 पौधे लगाए जाएंगे
पौधारोपण कार्यक्रम के तहत औद्योगिक परिसर की खाली भूमि और सड़क किनारे वृक्षारोपण किया गया। इस अभियान में कुल 600 फलदार और छायादार पौधे लगाए जाएंगे, जिससे औद्योगिक क्षेत्र को हरित और पर्यावरण अनुकूल बनाने में मदद मिलेगी।

अधिकारी भी रहे मौजूद
कार्यक्रम में डीएफओ सुशील राणा, संयुक्त निदेशक उद्योग अंशुल धीमान सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।