Loading...

औद्योगिक क्षेत्र मैहतपुर में इस दिन लगेगा अप्रेंटिसशिप मेला…..

PARUL • 9 Mar 2024 • 1 Min Read

HNN/ऊना

जिला ऊना के सर्विस बिल्डिंग औद्योगिक क्षेत्र मैहतपुर में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन होगा। यह मेला 11 मार्च को सुबह 11 बजे आयोजित होगा।

मैहतपुर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन एवं प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मैहतपुर चमन कपूर ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि इसमें जिला ऊना एवं आसपास की विभिन्न कंपनियों की ओर से विभिन्न व्यवसायों के छात्रों को साक्षात्कार के माध्यम से अप्रेंटिसिप रखा जाएगा।

उन्होंने बताया कि मेले में पांचवीं, आठवीं, 10वीं एवं 12वीं कक्षा एवं आईटीआई प्रशिक्षु भाग लेकर अवसर का लाभ लें।