लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

कंडवाल से जसूर तक सड़क की हालत खस्ता, यात्रियों को हो रही परेशानी

PARUL | 16 नवंबर 2023 at 6:38 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/कांगड़ा

जिला कांगड़ा में पठानकोट-मंडी फोरलेन परियोजना पर जसूर से लेकर नूरपुर के बोड़ तक दो साल से काम चल रहा है। जिस वजह से सड़क कंडवाल से लेकर नूरपुर तक का सफर लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई है।

सड़क पर रोजाना सफर करने वाले वाहन चालकों का कहना है कि कंडवाल से लेकर जसूर तक की सड़क को काफी लंबे समय तक दुरुस्त नहीं किया गया है। जिस कारण सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं जो की हादसों का कारण बन रहे हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

बता दें कि यह सड़क त्रिलोकपुर के पास एक पुल के क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण करीब दो सप्ताह बंद रही और इस सड़क का समस्त यातायात संपर्क मार्ग की ओर संचालित करना पड़ा। वहीं, फोरलेन निर्माण कंपनी के सीईओ हरप्रीत सिंह ने कहा कि इस सड़क पर मरम्मत का कार्य जल्द ही शुरू किया जा रहा है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]