Loading...

कंपनी के केमिकल युक्त टैंक से टुकड़ों में बरामद हुआ कामगार का शव

Ankita 24 Mar 2024 Edited 24 Mar 1 min read

मृतक चार दिन से था लापता, भाई ने ठेकेदार पर लगाया जान से मारने का आरोप

HNN/ सोलन

जिला सोलन के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में धागा बनाने वाली बिरला कंपनी के केमिकल युक्त टैंक से टुकड़ों में कामगार का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान उड़ीसा के भद्रक जिला का भंडारी पोखरी, गांव पाटलू के कमला कांत दास (40) पुत्र किशोर दास के रूप में हुई है। वहीं भाई ने ठेकेदार पर कामगार को टैंक में फेंकने का आरोप लगाया है।

जानकारी के मुताबिक, मृतक चार दिन से लापता था। वह बद्दी में पंद्रह साल से ठेकेदार कमलेश मेवाडा की कंपनी परिश्रम इंटप्राइजिज में काम करता था। आखिरी दिन कामगार कंपनी में ड्यूटी पर आया उसकी आने की एंट्री है लेकिन बाहर जाने की कोई भी सूचना नहीं है।

चार दिन के बाद धागा मिल के डाइंग सेक्शन में पानी के टैंक को मोटर से खाली करते वक्त शव के टुकड़े केमिकल युक्त गर्म पानी के साथ बाहर आए। इसके बाद पुलिस की टीम सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। एसपी इलमा अफरोज ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लिया गया है।

Related Topics: