Loading...

कटान के दौरान पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की मौत, 5 जख्मी

By Ankita Published: 12 Feb 2024, 12:00 PM | Updated: 12 Feb 2024, 12:00 PM 1 min read

HNN/ ऊना

जिला ऊना के उपमंडल अम्ब के तहत सूरी में कटान के दौरान पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की जान चली गई है। इसके अलावा 5 अन्य लोग भी जख्मी हुए है। सभी घायलों को अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है। वहीं पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस द्वारा हादसे के संबंध में जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, कुंजू लाल (67) पुत्र प्रेम लाल गांव व तहसील भरमौर जिला चम्बा, अनिल कुमार (35) पुत्र बृज लाल, बृज लाल (60) पुत्र सैली राम दोनों गांव कुनरा (चम्बा), मनी राम (55) पुत्र मुसाफिर राम निवासी ओबड़ी, डाकघर सुल्तानपुर, चम्बा, धनिया राम (50) पुत्र मुसाफिर राम निवासी शतोगरी, कुनरा चम्बा व मनोज कुमार (45) पुत्र जैसी राम निवासी भरोगड़ी तहसील भरमौर जिला चम्बा सूरी में एक ठेकेदार के पास निजी जंगल में खैर के पेड़ काट रहे थे।

कटान के दौरान पेड़ उन लोगों पर गिर गया और कटान में लगे 6 लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। घटना के बाद सभी घायलों को सिविल अस्पताल अंब लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने 5 लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रैफर कर दिया।

ऊना में गंभीर रूप से घायल कुंजू लाल की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं अनिल कुमार व मनी राम की नाजुक हालत को देखते हुए डाॅक्टरों नें उन्हें डाॅ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज टांडा रैफर कर दिया। थाना प्रभारी अंब गौरव भारद्वाज ने मामले की पुष्टि की है।