Loading...

कठार में आग की भेंट चढ़ी सब्जी की दुकान, हज़ारों का हुआ नुकसान

PARUL • 9 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/सोलन

जिला सोलन में ग्राम पंचायत बसाल के कठार गांव में एक अग्निकांड पेश आया है। जहां सुबह एक सब्जी की दुकान में आग लग गई। अग्निकांड में पीड़ित दुकानदार को हज़ारों का नुकसान हुआ है।

जानकरी के मुताबिक, पीड़ित सुबह सब्जी मंडी सोलन में सब्जियां लेने के लिए गया हुआ था, इस बीच उसकी दुकान में आग लग गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना दुकानदार व अग्निशमन विभाग को दी।

हालांकि अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया लिया था। लेकिन तब तक दुकान की संपत्ति जलकर राख हो चुकी थी। इस अग्निकांड में पीड़ित को करीब 25 हजार का नुकसान हुआ है।