कठोह के जंगलों में भड़की आग, लाखों की वन संपदा जलकर राख
HNN/ ऊना
जिला ऊना में वन परिक्षेत्र खुरवाई के अधीन गांव कठोह के साथ लगते जंगलों में आग भड़कने से लाखों रुपये की वन संपदा राख हो गई है। वन विभाग के कर्मचारियों व स्थानीय लोगों में पंकज ठाकुर, दिनेश कुमार, सुभाष चंद, विवेक, प्रिंस, राजीव, आदित्य व ओमप्रकाश के सहयोग से आग पर काबू पाया गया।
जानकारी के मुताबिक, कठोह के जंगलों में अचानक आग लग गई। देखते-देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कठोह और आसपास के जंगलों को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान एक पोल्ट्री फार्म भी आग की चपेट में आ गया था।
वहीं, वन विभाग खुरवाई के रेंज ऑफिसर अश्वनी कुमार ने बताया कि आग की सूचना मिलने पर स्थानीय विभाग के कर्मचारियों को जंगल में आग बुझाने के लिए भेजा गया था।