Loading...

कड़ाके की ठंड में बर्फ की चादर में बदल गई कमरुनाग की पवित्र झील

By Ankita Published: 6 Dec 2023, 2:56 PM | Updated: 6 Dec 2023, 2:56 PM 1 min read

HNN/ मंडी

मंडी जिले में जनपद के अधिष्ठाता बड़ा देव कमरुनाग की पवित्र झील कड़ाके की ठंड में बर्फ की चादर में बदल गई है। देव कमरूनाग मंडी जिला की कमरूघाटी में स्थित है। देवता के मंदिर की ऊंचाई समुद्रतल से नौ हजार फीट है। यहां हल्का सा मौसम खराब होते ही बर्फ गिरना शुरू हो जाती है।

बताया जा रहा है कि कमरूनाग देवता की पवित्र झील में श्रद्धालु चढ़ावा अर्पित करते हैं। प्रशासन ने देवता कमरूनाग के मंदिर की तरफ न जाने की एडवाइजरी जारी कर दी है। उधर, एसडीएम गोहर लक्ष्मण सिंह कनेट ने कमरूनाग मंदिर में न जाने की एडवाइजरी जारी कर दी है।

उन्होंने कहा है कि लोग कमरूनाग मंदिर में जाने का जोखिम न लें और देव स्थल को जाने से परहेज करें। वहीं, बर्फबारी के बाद क्षेत्र में ठंड बढ़ गई है।