HNN / बिलासपुर
जिला बिलासपुर के घुमारवीं में एक व्यक्ति को कनिष्ठ अभियंता से हाथापाई करना भारी पड़ गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस को दी शिकायत में कनिष्ठ अभियंता (जेई) के पद पर तैनात तिलक राज शर्मा ने बताया कि वह तल्याणा स्कूल से आगे नाली को पक्का करवाने का कार्य करवा रहे थे।
इस दौरान गांव के सुशील कुमार ने पहले कार्य में बाधा पहुंचाई और फिर गाली-गलौज कर उनके साथ हाथापाई की। उधर, डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





