कन्या स्कूल नाहन में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह हुआ आयोजित
कन्या स्कूल में विधायक अजय सोलंकी व उपनिदेशक कर्मचंद ने नवाजे मेधावी
HNN/नाहन
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन में मंगलवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया।

इसमें नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने मुख्यातिथि व उच्च शिक्षा उपनिदेशक कर्मचंद धीमान ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की।

मुख्यातिथि व विशिष्ट अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इसके बाद छात्राओं ने वंदे मातरम.. व सरस्वती वंदना पेश की। छात्राओं ने ढोल जगीरो दा.., ढोल बाजे.., नाटी दा चस्का बुरा.., बुमरो बुमरो.., देश मेरा रंगीला.., गीतों पर शानदार नृत्य पेश कर खूब वाह-वाही लूटी। प्रधानाचार्य डॉ. आशिमा राघव ने वार्षिक प्रतिवेदन पटल पर रखा।

अंत में विधायक अजय सोलंकी व उपनिदेशक कर्मचंद धीमान ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इनमें तनिषा नेगी, रितिका, कृष्णा, स्नेहा सैनी, श्रुति राजपूत, हिमांशी, मोनिका, मीनाक्षी, तमन्ना, तानिया मोहिंद्रा, सानिया, वंशिका, जयनीत आदि शामिल रहीं।

इस मौके पर राकेश गर्ग, वीरेन्द्र पासी,नरेन्द्र तोमर, कपिल गर्ग, श्रुति चौहान, संजय चौहान, विनेश राणा, अनिल शर्मा, विजय ठाकुर, नरेश ठाकुर, हितेंदर गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।