Loading...

कपड़ा व्यवसायी दिनेश जैन ने पीजीआई में तोड़ा दमशहर में शोक की लहर

Shailesh Saini • 18 Sep 2024 • 1 Min Read

कल बृहस्पतिवार को नाहन में होगा अंतिम संस्कार

HNN News नाहन

मिलनसार और हंसमुख प्रवृत्ति के प्रमुख कपड़ा व्यवसायी दिनेश जैन दुनिया को अलविदा कह गए हैं।72 वर्षीय दिनेश जैन कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनेश जैन के लिवर में इंफेक्शन बताया गया था।

अचानक तबियत बिगड़ जाने के चलते उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ ले जाया गया था। इलाज के दौरान चंडीगढ़ पीजीआई में शाम 7:00 बजे के आसपास उन्होंने अंतिम सांस ली।

दिनेश जैन के अचानक चले जाने के कारण जहां जैन समाज में शोक की लहर फैल गई है वही पूरा शहर अपने एक मिलानसार साथी के चले जाने से गमगीन है।बता दें कि दिनेश जैन की बड़ा चौक में कपड़े की दुकान है।

उनकी हंसमुख और मिलनसार प्रवृत्ति के चलते अक्सर उनके पास प्रबुद्ध लोगों का जमावड़ा लगा रहता था।दिनेश जैन के यूं अचानक चले जाने पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल भाजपा के जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता, मनीष जैन, अनिल जैन, सचिन जैन, राकेश गर्ग, सुभाष जैन, अखिलेश जैन,आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

पारिवारिक सूत्रों से बताया गया है कि उनका अंतिम संस्कार कल 19 तारीख वीरवार को नाहन शिव धाम में किया जाएगा।