Loading...

कपड़े की दुकान चढ़ी आग की भेंट, लाखों का सामान जलकर खाक

Ankita • 16 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN/ काँगड़ा

जिला काँगड़ा में बहुतकनीकी संस्थान के सामने एक सेकेंड हैंड कपड़े की दुकान आग की भेंट चढ़ गई जिससे पीड़ित को लाखों का नुक्सान हुआ है। हालांकि आग किन कारणों से लगी है इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। अग्निशमन विभाग ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली निवासी विशाल पाली की दुकान में अचानक ही आग भड़क उठी। जब तक वह दुकान पर पहुंचे आग ने सारी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया था। पीड़ित ने घटना के बाद इस बाबत अग्निशमन विभाग को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

परन्तु तब तक सारा सामान जलकर राख हो चूका था। उधर, फायर ऑफिसर कांगड़ा मदन लाल ने कहा कि आगजनी की घटना में पीड़ित को करीब डेढ़ लाख का नुक्सान हुआ है।