लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

कबाड़ी से लूटपाट, कबाड़ देने का झांसा देकर….

PRIYANKA THAKUR | 12 जून 2022 at 4:57 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / कांगड़ा

जिला कांगड़ा के नगरोटा सूरियां में दो लुटेरों ने कबाड़ी के साथ दिनदहाड़े लूटपाट की और उसकी पिटाई कर वहां से रफूचक्कर हो गए। इसके बाद कबाड़ी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि वह लोगों के घरों से स्क्रैप इकट्ठा कर व्यापारी को देने आया था। जब वह वापस जाने लगा तो मोटरसाइकिल पर दो युवक आए और वह उसे घर का स्क्रैप देने की बात कहने लगे और उसे अपने साथ मोटरसाइकिल पर बिठाकर सुनसान जगह ले गए। यहां उन्होंने पहले उसके साथ मारपीट की और उसके पास जितने भी पैसे थे वह सारे लूट लिए।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उसके बाद पीड़ित व्यक्ति जैसे तैसे कर वहां से पुलिस चौकी पहुंचा और अपनी आपबीती सुनाई। उधर थाना प्रभारी अरविंदर सिंह ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लुटेरे युवकों की तलाश शुरू कर दी गई है। मोटरसाइकिल का नंबर ट्रेस हो गया है जल्द ही लुटेरों को पकड़ लिया जाएगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]