Loading...

कमरऊ में खाई में गिरा 59 वर्षीय व्यक्ति, मौत

PARUL • 11 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/शिलाई

जिला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र में खाई में गिरने से 59 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान रघुवीर सिंह (59) पुत्र नैन सिंह निवासी शालना कमरऊ के रूप में हुई है। रघुवीर सिंह की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रघुवीर सिंह बीती शाम को घर से अपने डेरे में पैदल शिरडी जा रहा था। इसी दौरान कमरऊ से पास कुछ दूरी पर रास्ते में उसका पैर फिसला और वह गहरी खाई में जा गिरा। देर रात तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने शिरडी से कमरऊ शालना फोन से संपर्क किया। तो उन्हें पता चला कि वह शिरडी नहीं पहुंचा।

जिसके बाद उन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान कुछ दूरी पर ग्रामीणों ने उसे खाई में गिरा हुआ देखा। जब उसे पास जाकर देखा तो उसके सिर पर गहरी चोटें थी और वह मृत अवस्था में पड़ा था। कमरऊ पंचायत के प्रधान मोहन ठाकुर ने खबर की पुष्टि की है।