Loading...

कमरे में मृत अवस्था में पड़ा हुआ मिला 27 वर्षीय युवक, जांच में जुटी पुलिस

Ankita • 5 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/ सोलन

हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के परवाणू में कमरे में एक 27 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ है। हालाँकि युवक की मौत किन कारणों से हुई है इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।

बता दें मृतक सोनेलाल गांव इब्राहिमपुर जिला पटना बिहार का रहने वाला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया है। साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, बिहार निवासी एक युवक परवाणू में हनुकेप उद्योग में कार्यरत था। वह अपने कमरे में मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। जब किसी ने उसका शव वहां पड़ा हुआ देखा तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही परवाणू पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अस्पताल पहुंचाया। परवाणू पुलिस के डीएसपी प्रणय चौहान ने मामले की पुष्टि की है।