लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

कमलाड़ स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह हुआ आयोजित

PARUL | 23 जनवरी 2024 at 1:59 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

मुख्यातिथि विनय कुमार ने स्कूल भवन का किया शिलान्यास

HNN/नाहन

शिक्षा जीवन की मूलभूत आवश्यकता है और इससे व्यक्ति का सम्पूर्ण विकास संभव है। प्रत्येक बच्चे को शिक्षा का अधिकार है और इससे बच्चे को वंचित नहीं किया जाना चाहिए। यह बात विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कमलाड़ में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि अपने संबोधन में कही।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार शिक्षा की गुणवत्ता को मजबूत करने के लिये कृतसंकल्प है और ग्रामीण स्कूलों में अध्यापकों के पदों को भरने के प्रयास किए जा रहे हैं। अध्यापकों के 6500 पदों को भरने की प्रक्रिया जारी है और इन अध्यापकों को दूरदराज के क्षेत्रों में तैनात करके बच्चों को गुणात्मक शिक्षा सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि अध्यापकों का शहरों की ओर पलायन करना दूरवर्ती क्षेत्रों के बच्चों को शिक्षा से वंचित करने समान है और इस प्रवृति पर अंकुश लगाया जाना चाहिए। विधानसभा उपाध्यक्ष ने इस अवसर पर 68 लाख रुपये की लागत से बनने वाले स्कूल के अतिरिक्त भवन का भी शिलान्यास किया। विनय कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार नई बसों की आपूर्ति कर रही है और जैसे ही बसें उपलब्ध होंगी, क्षेत्र में बस फलीट को बढ़ाया जाएगा।

उन्होंने पिछली बरसात के दौरान क्षेत्र में आई भयंकर आपदा का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि बरसात ने जो जख्म हिमाचल प्रदेश को दिए हैं, उनकी भरपाई करने में समय लगेगा, लेकिन आपदा के दिनों लोगों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी गई। इस अवसर पर विनय कुमार ने शैक्षणिक व अन्य खेल कूद गतिविधियों में उत्कृष्ट स्थान हासिल करने वाले होनहार विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किये।

उन्होंने कार्यकर्म के आयोजन हेतु 11 हजार स्कूल प्रबंधन को देने की घोषणा की है। इससे पूर्व, स्कूल के प्रधानाचार्य अरूण कुमार ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी तथा स्कूल की ओर से विभिन्न मांगे भी रखीं। विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार को स्कूल प्रबंधन की ओर से शॉल-टोपी भेंट कर सम्मानित किया। स्कूल के विद्यार्थियों ने इस अवसर पर शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]