करंट की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवती की मौत
HNN/ कुल्लू
जिला कुल्लू के दूर दराज क्षेत्र निरमंड के ठारला में करंट की चपेट में आने से एक युवती की मौत हो गई है। मृतक युवती की पहचान 25 वर्षीय हीरा देवी पुत्री केशू राम गांव व ठारला डाकघर जाओं तहसील निरमंड जिला कुल्लू के रूप में हुई है। वही निरमंड पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवती के शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम करवाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हीरा देवी को अचानक ही करंट लग गया जिस कारण उसकी मौत हो गई। जिसके बाद ग्राम पंचायत चायल की प्रधान सुषमा देवी ने इस बाबत तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की गई।
हालांकि युवती को करंट कैसे लगा इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर लिया गया है जिसके आधार पर आगामी कार्यवाही अमल में लाई गई है। डीएसपी आनी रविंद्र सिंह नेगी ने खबर की पुष्टि की है।