Loading...

करंट लगने से बिजली बोर्ड के लाइनमैन की मौत

PARUL • 6 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/शिलाई

उपमंडल में करंट लगने से बिजली बोर्ड के लाइनमैन की मौत हो गई है। यह दर्दनाक हादसा शुक्रवार को रास्त तांदियों क्षेत्र में सामने आया।

शिलाई पुलिस के मुताबिक बिजली बोर्ड में कार्यरत लाइनमैन जगत सिंह निवासी पनोग रास्त तांदियों में बिजली लाइन ठीक करने का काम कर रहा था। इसी बीच उसे अचानक ट्रांसफार्मर से करंट लग गया। जहां मौके पर ही लाइनमैन की मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही रोनहाट पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बता दें कि ये कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं।

उधर, पांवटा साहिब की डीएसपी अदिति सिंह ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।