Loading...

कर्नल (डॉ.) धनी राम शांडिल 24 से 26 जनवरी तक मंडी दौरे पर

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 23 Jan 2025 • 1 Min Read

Himachalnow / मंडी

गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे मंत्री

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल (डॉ.) धनी राम शांडिल 24 से 26 जनवरी तक मंडी जिले के दौरे पर रहेंगे।

कार्यक्रम का विवरण

  • 24 जनवरी: सायं 7 बजे जोगिंद्रनगर पहुंचकर रात्रि ठहराव करेंगे।
  • 25 जनवरी: प्रातः 11 बजे नागरिक चिकित्सालय, जोगिंद्रनगर का निरीक्षण करेंगे और दोपहर बाद मंडी के लिए प्रस्थान करेंगे। रात्रि विश्राम परिधि गृह मंडी में होगा।
  • 26 जनवरी: सुबह 11 बजे मंडी के सेरी मंच पर आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे। समारोह के बाद दोपहर में मंडी से प्रस्थान करेंगे।