करसोग के मतेहल गांव में घास काटते समय हादसा , दो महिलाएं खाईं में गिरीं एक की मौत दूसरी घायल

हिमाचल न्यूज़ | लेटेस्ट हिमाचल न्यूज़ | FOUND DEAD

मतेहल गांव में घास लेकर लौट रही दो महिलाएं पांव फिसलने से पहाड़ी से नीचे गिर गईं। हादसे में एक महिला की मौके पर मौत हो गई जबकि दूसरी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मंडी

पहाड़ी से गिरकर महिला की मौत, दूसरी गंभीर घायल
उपमंडल करसोग के मतेहल गांव में वीरवार को दर्दनाक हादसा हुआ, जब घास काटकर लौट रही दो महिलाएं अचानक पांव फिसलने से पहाड़ी से नीचे जा गिरीं। हादसे में रमा देवी पत्नी भगवान दास ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि संगीता देवी पत्नी कामेश्वर गंभीर रूप से घायल हुई। दोनों महिलाएं रिश्ते में देवरानी-जेठानी बताई जा रही हैं।

बचाने गई संगीता भी फिसलकर नीचे गिरी
प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार रमा देवी का अचानक संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे लुढ़क गई। साथ चल रही संगीता देवी ने बचाने की कोशिश की, लेकिन दुर्भाग्यवश वह भी फिसल गई और दोनों गहरी ढलान में जा गिरीं।

अस्पताल ले जाया गया, एक मृत घोषित — दूसरी खतरे से बाहर
गांव वालों व परिजनों ने तुरंत दोनों को बाहर निकाला और नागरिक चिकित्सालय करसोग पहुंचाया। डॉक्टरों ने रमा देवी को मृत घोषित कर दिया जबकि संगीता का उपचार जारी है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

तहसीलदार वरुण गुलाटी मौके पर पहुंचे और मृतक परिवार को ₹25,000 फौरी राहत तथा घायल महिला के इलाज हेतु ₹5,000 की सहायता राशि प्रदान की। डीएसपी करसोग चांद प्रकाश ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस जांच कर रही है।