करियर अकादमी नाहन में प्रवेश परीक्षा का होगा आयोजन
HNN/ नाहन
शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी माने जाने वाला करियर अकादमी नाहन छात्रों के भविष्य को संवारने के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन करवाने जा रहा है। यह परीक्षा करियर अकादमी नाहन में 25 दिसंबर को आयोजित की जा रही है। यह परीक्षा 11:00 बजे से शुरू होगी। इस परीक्षा को उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को छठी से लेकर 12वीं में प्रवेश का मौका मिलेगा।
इसके माध्यम से जो भी विद्यार्थी इस परीक्षा को पास करेगा उन्हें करियर अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षा ग्रहण करने का मौका मिलेगा। इसके लिए रजिस्ट्रेशन 2023-2024 के लिए ओपन हो गई है। अधिक जानकारी देते हुए चेयरमैन एसएस राठी ने बताया कि यहां के छात्र हर श्रेणी तथा बोर्ड की परीक्षाओं में अधिकतम अंक प्राप्त करते हैं।
करियर अकादमी में विद्यार्थियों को हर प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाती है। स्मार्ट क्लासेज से लेकर साइंस लैब और स्पोर्ट्स एक्टिविटी भी विद्यालय प्रबंधन के द्वारा बच्चों को करवाई जाती है। उन्होंने शहर भर सहित जिला के विद्यार्थियों से अपील करते हुए कहा कि वह इस परीक्षा में बढ़-चढ़कर भाग ले जिससे उनको अपने भविष्य को उज्जवल बनाने में सहायता मिल सके।