Loading...

करियर एकेडमी स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

Ankita • 5 Sep 2023 • 1 Min Read

HNN/ नाहन

जिला मुख्यालय नाहन के करियर एकेडमी स्कूल में आज 5 सितंबर को शिक्षक दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। हर वर्ष 5 सितंबर को पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस पर” शिक्षक दिवस “मनाया जाता है। प्रधानाचार्य व उप प्रधानाचार्य ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

वहीं सार्थक व रुचिका ने स्टेज का कार्यभार संभाला। बच्चों ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्लब राधा कृष्णन को याद कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प भी लिया। इस दौरान बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और अपने भाषणों द्वारा बताया कि शिक्षकों का उनके जीवन में क्या महत्व है।

उन्होंने बताया कि गुरुओं से मिले ज्ञान और मार्गदर्शन से ही हम सफलता के शिखर तक पहुंच सकते हैं। वहीं इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने अपने गुरुजनों का आशीर्वाद भी लिया। इस अवसर पर करियर एकेडमी के अध्यक्ष शिव शंकर राठी, डायरेक्टर मनोज राठी, ललित राठी, प्रधानाचार्य राजेश सोलंकी व उप प्रधानाचार्या रोज डिसूजा व सभी अध्यापक उपस्थित रहे।