कल मंडी में होंगे पीएम मोदी, शहर में ड्रोन व पैराग्लाइडिंग पर प्रतिबंध
HNN/ मंडी
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल मंडी पहुंच रहे हैं। उनके एक दिवसीय मंडी दौरे को लेकर प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां मुकम्मल कर ली गई है। वहीं दूसरी तरफ प्रधानमंत्री के 05 नवम्बर को सुन्दरनगर में प्रस्तावित प्रवास के कारण सुरक्षा के दृष्टिगत अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अश्वनी कुमार ने एक अधिसूचना जारी की है।
जारी की गई अधिसूचना के मुताबिक, सुन्दरनगर शहर में 5 नवम्बर को प्रातः 6 बजे से सायं 7 बजे तक ड्रोन तथा पैराग्लाइडिंग गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। इतना ही नहीं आदेशों की अवहेलना करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।